सेवा की कहानी
आत्मनिर्भरता की नई उड़ान- असीरन बी की सफलता की कहानी
⏩स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, परिवार की आय बढ़कर हुई 20 हजार रूपये प्रतिमाह
⏩ आत्मनिर्भर बनने का संकल्प और मेहनत करने का जज्बा हो तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। जिले के करकेली विकासखंड के ग्राम मझगवां निवासी असीरन बी पति शेख इदूल ने अपने संघर्ष और मेहनत से इसे सच साबित किया है। महज 5वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त असीरन बी आज स्वसहायता समूह से जुड़कर न केवल स्वयं की आय बढ़ा रही हैं बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
⏩विदित हो कि असीरन बी वर्ष 2020 में सुन्दरम स्वसहायता समूह मझगवां से जुड़ीं। यह समूह आजीविका ग्राम संगठन मझगवां-18 एवं संस्कार संकुल स्तरीय संघ बांका सीएलएफ के अंतर्गत संचालित है।
@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
#उमरिया
#umaria