⏩मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 24 सितंबर को नगर पालिका पाली में आयोजित होगा शिविर
⏩कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी सभी वार्डाे का करेंगे भ्रमण
⏩जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 8 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह व्दारा नगर पालिका पाली के विभिन्न वार्डाे का 24 सितंबर को भ्रमण किया जाएगा।
⏩ कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि अधिकारी शिविर में शामिल होने से पहले नगर पालिका पाली के वार्डाे में पहुंचकर अपने अधीनस्थ कार्यालयों, छात्रावास, विद्यालय , अस्पताल, उचित मूल्य दुकान एवं अन्य संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा तदुपरांत दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित जन संवाद स्थल में उपस्थित होकर अपने अपने विभाग के किए गए निरीक्षण की विस्तृत जानकारी से अवगत कराएंगे तथा शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_
Umaria, Madhya Pradesh | Sep 21, 2026