भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में 20 साल से पड़े कच्चे रास्ते से ग्रामीण परेशान, कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं
एलाऊ से जगतपुर जाने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा रास्ता पिछले 20 वर्षों से कच्चा पड़ा है। बारिश के दिनों में यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भरने से ग्रामीणों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। रास्ते के दोनों ओर खड़ी झाड़ियों ने परेशानी और बढ़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं।