फर्रुखाबाद: तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने 59 फरियादियों की समस्याएं सुनी, 3 का किया गया निस्तारण
फतेहगढ़ के ऑफिसर क्लब में तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का शनिवार को आयोजन किया गया। डीएम एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। डीएम ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि राजस्व विभाग की 29 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। पुलिस विभाग के 11, विकास विभाग के 2, विद्युत विभाग के 4, अन्य विभाग के 13, कुल 59 शिकायती प्रार्थना पत्र संपूर्ण समाधान दिवस पर आए।