समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-865,
दिनांक:-04/07/2026,
===================
पर्यवेक्षण गृह पूर्णिया का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण:-
श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति के द्वारा पर्यवेक्षण गृह, पूर्णिया का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पर्यवेक्षण गृह में कुल-78 बच्चें आवासित हैं।जिसमें पूर्णिया जिला के 20 एवं कटिहार जिला के 58 बच्चें आवासित हैं।
निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि पर्यवेक्षण गृह के बच्चें कक्षा में पठन-पाठन करते पाए गए।
सभी वर्ग के बच्चों के लिए उम्र एवं कक्षा के अनुसार अलग-अलग कक्षा की व्यवस्था की गयी है।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर बच्चों से रु०ब०रु०
होकर शिक्षण संबंधी पूछ-ताछ एवं जानकारी प्राप्त की गयी।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा द्वारा बच्चों के बीच नोट-पुस्तिका वितरण किया गया।सभी बच्चों केे रूचि अनुरूप पाठ्यक्रम के अतिरिक्त पुस्तकें, कहानी की किताबे, उपन्यास एवं विभिन्न प्रतियोग परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराने का निदेश अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह को दिया गया।
मौके पर अमरेश कुमार, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णिया द्वारा बताया गया कि 08 शिक्षक शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्त है। जिनके द्वारा आवासित बच्चों को पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध करायी जाती है।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं जैसे आवास, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा एवं पुनर्वासन से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं पोषण मानकों का विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया।
पर्यवेक्षण गृह में आवासित किशोरों के चिकित्सा के बारे में पृच्छा करने पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णिया द्वारा बताया गया कि असैनिक शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच हेतु रोस्टर ड्युटी के अनुसार दैनिक रूप से चिकित्सा पदाधिकारी, ए0एन0एम0, लैब टेक्निशियन एवं फार्मासिस्ट प्रतिनियुक्त हैं। निरीक्षण के क्रम में डाॅक्टर की टीम द्वारा सभी बच्चों का टी0बी0 जांच कराया जा रहा था। बच्चों की त्वचा संबंधी समस्याओं की निदान के लिए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि त्वचारोग विशेषज्ञ को नियमित रूप से गृह भ्रमण करना सुनिश्चित किया जाय।
सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णिया द्वारा बताया गया कि बच्चों को पाठ्यक्रम के अतिरिक्त कम्प्युटर शिक्षा, कला एवं शिल्प, नाट्यकला, नुक्कड़ नाटक, आदि का प्रशिक्षण/कौशल गृह में प्रदान किया जाता है। निरीक्षण के समय बच्चों को कला एवं शिल्प का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बच्चों को कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उपस्थित कम्प्युटर का प्रशिक्षण दे रहे शिक्षकों को निदेश दिया गया कि बच्चों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण के अतिरिक्त अंग्रेजी एवं हिन्दी टाइपिंग में निपुण बनाने हेतु उपयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे। साथ हीं किलकारी के माध्यम से बच्चों को विविध प्रशिक्षण दिलाने का निदेश दिया गया।
अधीक्षक, पर्यवेक्षण गृह को निदेशित किया गया कि अपने अधीनस्थ कर्मियों के विभागीय निदेशानुसार स्वास्थ्य, सुरक्षा, भोजन, आवासन, इत्यादि का दैनिक रूप से पर्यवेक्षण करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णिया को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि बच्चों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा हो तथा उन्हें एक सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल को निदेशित किया गया कि गृह के रसोईघर, डाईनिंग हाॅल का फर्श की मरम्मति एवं जीर्णोद्धार कर आधुनिक नवीकरण कराने तथा एग्जाॅस्ट फैन, रसोईघर के चिमनी संचालन करने तथा आंतरिक विद्युतीकरण कराने का निदेश दिया गया।
जिला निरीक्षण समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर अवलोकन गृह की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्णय लिया गया।
समाज कल्याण विभाग के निदेशानुसार यह त्रैमासिक निरीक्षण बच्चों के हितों की रक्षा एवं उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायता मिल सकें।
इस अवसर पर श्री राज कुमार गुप्ता, अपर समाहत्र्ता, विधि एवं व्यवस्था, श्री रविन्द्र प्रकाश, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, श्री सुमित प्रकाश अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, सदस्य, किशोर न्याय परिषद, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Purnia, Bihar | Jul 4, 2026