भीलवाड़ा: विधायक कोठारी के प्रयासों से भीलवाड़ा में कैंसर यूनिट की सौगात, जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय में होगी स्थापना
भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी के सतत प्रयासों और राज्य सरकार के सकारात्मक निर्णय के परिणामस्वरूप जिले को कैंसर उपचार के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। राजस्थान सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत महात्मा गांधी चिकित्सालय, भीलवाड़ा में कैंसर यूनिट की स्थापना हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर।