Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 💝🌼💐🙏🙏

Bachhwara, Begusarai | Sep 26, 2021

MORE NEWS

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरवा पंचायत स्थित अरवा चौक से मजोसडीह-हादीपुर होते हुए महेशपुर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। इस जर्जर सड़क पर आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या पर कोई सुधि लेने वाला नहीं है।

यह सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत मेसर्स प्रमोद कुमार सिंह द्वारा बनाई गई थी। अरवा से हादीपुर तक 4.130 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 100.717 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई थी।

सड़क का निर्माण कार्य 10 दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था और इसे 9 दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाना था। इसके अतिरिक्त, सड़क के पांच साल के रखरखाव के लिए 42.102 लाख रुपये का प्रावधान भी किया गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य घटिया गुणवत्ता का था और मरम्मती का प्रावधान केवल कागजों पर ही पूरा किया गया।

स्थानीय निवासी और राह चलते मुसाफिर चंदन कुमार, राहुल कुमार, राजन कुमार, मुकेश पासवान, सोलन सदा और शंभू सिंह ने बताया कि सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़क पर चलना बेहद मुश्किल है और बरसात के मौसम में जल जमाव के कारण स्थिति और भी बिगड़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता को इस समस्या से कई बार अवगत कराया है। हालांकि, विधायक ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय विधायक वोट मांगने आते हैं, लेकिन जीतने के बाद वे अपने वादों पर खरे नहीं उतरते और जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ लेते हैं।

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरवा पंचायत स्थित अरवा चौक से मजोसडीह-हादीपुर होते हुए महेशपुर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। इस जर्जर सड़क पर आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या पर कोई सुधि लेने वाला नहीं है। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण योजना के तहत मेसर्स प्रमोद कुमार सिंह द्वारा बनाई गई थी। अरवा से हादीपुर तक 4.130 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 100.717 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई थी। सड़क का निर्माण कार्य 10 दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था और इसे 9 दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाना था। इसके अतिरिक्त, सड़क के पांच साल के रखरखाव के लिए 42.102 लाख रुपये का प्रावधान भी किया गया था। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण कार्य घटिया गुणवत्ता का था और मरम्मती का प्रावधान केवल कागजों पर ही पूरा किया गया। स्थानीय निवासी और राह चलते मुसाफिर चंदन कुमार, राहुल कुमार, राजन कुमार, मुकेश पासवान, सोलन सदा और शंभू सिंह ने बताया कि सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़क पर चलना बेहद मुश्किल है और बरसात के मौसम में जल जमाव के कारण स्थिति और भी बिगड़ जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता को इस समस्या से कई बार अवगत कराया है। हालांकि, विधायक ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय विधायक वोट मांगने आते हैं, लेकिन जीतने के बाद वे अपने वादों पर खरे नहीं उतरते और जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ लेते हैं।

Bachhwara, Begusarai | Jul 18, 2026

मजोसडीह में छात्र-छात्राएं खतरनाक परिस्थितियों में पढ़ने को विवश,एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24

मजोसडीह में छात्र-छात्राएं खतरनाक परिस्थितियों में पढ़ने को विवश,एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 18, 2026

बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कादराबाद पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मजोसडीह में छात्र-छात्राएं खतरनाक परिस्थितियों में पढ़ने को विवश हैं और उन्हें जहरीले सांपों का खतरा बना रहता है।

साथ ही, सैकड़ो छात्र-छात्राएं अपने गांव में विद्यालय का निर्माण कार्य संपन्न नहीं होने के कारण प्रतिदिन एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल जाने को मजबूर हैं और इन छात्रों को रास्ते में आने-जाने में दिक्कतें और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग का इस और कोई ध्यान नहीं है।

विद्यालय में कुल चार कमरे हैं। इनमें से एक कमरे का उपयोग कार्यालय के लिए, जबकि एक का उपयोग मध्याह्न भोजन के लिए होता है। शेष दो कमरों में ही पढ़ाई संचालित होती है।

प्राथमिक विद्यालय में 221 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि इसके अतिरिक्त, अरवा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय अरवा नवीन के 181 छात्र-छात्राएं भी पिछले डेढ़ वर्षों से इसी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। जगह की कमी के कारण बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।

प्राथमिक विद्यालय में 6 शिक्षिका और एक शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि मध्य विद्यालय में दो शिक्षिका, एक शारीरिक शिक्षक और प्रधानाध्यापक संजय कुमार सुमन कार्यरत हैं।

मध्य विद्यालय अरवा नवीन के बच्चों को एक पंचायत से दूसरे पंचायत में एक से डेढ़ किलोमीटर सुनसान और जर्जर सड़क के रास्ते विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कते होती है।

ज्ञात हो कि, बिहार शिक्षा परियोजना के तहत मध्य विद्यालय अरवा नवीन में भवन निर्माण कार्य पिछले डेढ़ वर्षो से चल रहा है, जो निर्माण कार्य संवेदक द्वारा धीमी गति से किया जा रहा है। साथ ही, परियोजना स्थल पर कोई योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है और कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है।

स्थानीय मुकेश पासवान, रमेश पासवान, इंद्रजीत कुमार, अमित कुमार, प्रीतम कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों से संवेदक द्वारा कार्य में अनावश्यक देरी की जा रही है। कई दफा संवेदक से कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। जिसके कारण बच्चों को एक पंचायत से दूसरे पंचायत में पढ़ने के लिए मजबूरन जाना पड़ता है और इस दरमियान अनहोनी का डर बना रहता है।

छात्र-छात्राएं चंचल कुमारी, आयुष कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम कुमार और छोटू कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बताया कि स्कूल परिसर और उसके आसपास विषैले सांप घूमते रहते हैं, जिससे उनमें डर बना रहता है। छात्रों का कहना है कि यदि उनके गांव में विद्यालय का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाता, तो उन्हें इतनी दूर नहीं आना पड़ता।

छात्रों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्हें हर दिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित होती हैं। वे चाहते हैं कि उनके गांव के विद्यालय का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, ताकि वे अपने ही गांव में शिक्षा प्राप्त कर सकें।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) संजीव कुमार यादव से मोबाइल पर संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही विद्यालय का निरीक्षण करेंगे एवं इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे और इस मामले पर अभिलंब संज्ञान लिया जाएगा।

बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कादराबाद पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मजोसडीह में छात्र-छात्राएं खतरनाक परिस्थितियों में पढ़ने को विवश हैं और उन्हें जहरीले सांपों का खतरा बना रहता है। साथ ही, सैकड़ो छात्र-छात्राएं अपने गांव में विद्यालय का निर्माण कार्य संपन्न नहीं होने के कारण प्रतिदिन एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर स्कूल जाने को मजबूर हैं और इन छात्रों को रास्ते में आने-जाने में दिक्कतें और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग का इस और कोई ध्यान नहीं है। विद्यालय में कुल चार कमरे हैं। इनमें से एक कमरे का उपयोग कार्यालय के लिए, जबकि एक का उपयोग मध्याह्न भोजन के लिए होता है। शेष दो कमरों में ही पढ़ाई संचालित होती है। प्राथमिक विद्यालय में 221 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि इसके अतिरिक्त, अरवा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय अरवा नवीन के 181 छात्र-छात्राएं भी पिछले डेढ़ वर्षों से इसी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। जगह की कमी के कारण बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। प्राथमिक विद्यालय में 6 शिक्षिका और एक शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि मध्य विद्यालय में दो शिक्षिका, एक शारीरिक शिक्षक और प्रधानाध्यापक संजय कुमार सुमन कार्यरत हैं। मध्य विद्यालय अरवा नवीन के बच्चों को एक पंचायत से दूसरे पंचायत में एक से डेढ़ किलोमीटर सुनसान और जर्जर सड़क के रास्ते विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कते होती है। ज्ञात हो कि, बिहार शिक्षा परियोजना के तहत मध्य विद्यालय अरवा नवीन में भवन निर्माण कार्य पिछले डेढ़ वर्षो से चल रहा है, जो निर्माण कार्य संवेदक द्वारा धीमी गति से किया जा रहा है। साथ ही, परियोजना स्थल पर कोई योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है और कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। स्थानीय मुकेश पासवान, रमेश पासवान, इंद्रजीत कुमार, अमित कुमार, प्रीतम कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों से संवेदक द्वारा कार्य में अनावश्यक देरी की जा रही है। कई दफा संवेदक से कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है, लेकिन निर्माण कार्य अभी भी अधूरा है। जिसके कारण बच्चों को एक पंचायत से दूसरे पंचायत में पढ़ने के लिए मजबूरन जाना पड़ता है और इस दरमियान अनहोनी का डर बना रहता है। छात्र-छात्राएं चंचल कुमारी, आयुष कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम कुमार और छोटू कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बताया कि स्कूल परिसर और उसके आसपास विषैले सांप घूमते रहते हैं, जिससे उनमें डर बना रहता है। छात्रों का कहना है कि यदि उनके गांव में विद्यालय का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो जाता, तो उन्हें इतनी दूर नहीं आना पड़ता। छात्रों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्हें हर दिन लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित होती हैं। वे चाहते हैं कि उनके गांव के विद्यालय का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, ताकि वे अपने ही गांव में शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) संजीव कुमार यादव से मोबाइल पर संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही विद्यालय का निरीक्षण करेंगे एवं इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे और इस मामले पर अभिलंब संज्ञान लिया जाएगा।

Bachhwara, Begusarai | Jul 17, 2026

नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर जलकुंभी और गंदगी के कारण स्नान करने में परेशानी,प्रमुखता से खबर Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24

नारेपुर झमटिया गंगा घाट पर जलकुंभी और गंदगी के कारण स्नान करने में परेशानी,प्रमुखता से खबर Dainik Bhaskar News18 India ABP Live Aaj Tak India Today News24

Bachhwara, Begusarai | Jul 16, 2026

बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित आलमपुर सूरो गांव के पास बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अचानक गाड़ी के आगे बंदर आने के कारण एक टैम्पो पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले जाया गया।

जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। जबकि, पांच घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घायलों की पहचान ऑटो चालक दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र अंतर्गत मब्बी गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर पासवान के पुत्र सिकंदर पासवान और टैम्पो में सवार अन्य घायलों में दरभंगा थाना क्षेत्र स्थित टावर चौक, दरभंगा निवासी सत्यनारायण राय की पत्नी रश्मि रेखा देवी, अशोक राय की पत्नी सुशीला देवी, कारी राय की पत्नी सत्या देवी, अजय राय की पत्नी गीता देवी, श्याम राय की पत्नी शैल देवी और स्वर्गीय शत्रुघ्न राय रीता देवी के रूप में की गई है।

घायल ऑटो चालक ने बताया कि वे सिमरिया गंगा घाट से गंगा स्नान कर टैम्पो से एनएच 28 के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आलमपुर सूरो के समीप अचानक एक बंदर टैम्पो के सामने आ गया। बंदर को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।

डॉ. राज कमल ने पुष्टि की कि सत्या देवी और सुशीला देवी की गंभीर हालत के कारण उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य पांच घायलों की स्थिति सामान्य है और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित आलमपुर सूरो गांव के पास बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर अचानक गाड़ी के आगे बंदर आने के कारण एक टैम्पो पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा ले जाया गया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। जबकि, पांच घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों की पहचान ऑटो चालक दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र अंतर्गत मब्बी गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर पासवान के पुत्र सिकंदर पासवान और टैम्पो में सवार अन्य घायलों में दरभंगा थाना क्षेत्र स्थित टावर चौक, दरभंगा निवासी सत्यनारायण राय की पत्नी रश्मि रेखा देवी, अशोक राय की पत्नी सुशीला देवी, कारी राय की पत्नी सत्या देवी, अजय राय की पत्नी गीता देवी, श्याम राय की पत्नी शैल देवी और स्वर्गीय शत्रुघ्न राय रीता देवी के रूप में की गई है। घायल ऑटो चालक ने बताया कि वे सिमरिया गंगा घाट से गंगा स्नान कर टैम्पो से एनएच 28 के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आलमपुर सूरो के समीप अचानक एक बंदर टैम्पो के सामने आ गया। बंदर को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। डॉ. राज कमल ने पुष्टि की कि सत्या देवी और सुशीला देवी की गंभीर हालत के कारण उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य पांच घायलों की स्थिति सामान्य है और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Bachhwara, Begusarai | Jul 15, 2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 💝🌼💐🙏🙏 - Bachhwara News