गुना नगर: हाट रोड पशु चिकित्सालय से देश की एकता को समर्पित यूनिटी मार्च निकाला गया, प्रभारी मंत्री हुए शामिल
गुना में हाट रोड पशु चिकित्सालय से 19 नवंबर को खेल मंत्रालय भारत सरकार मेरा युवा भारत जिला प्रशासन नगर पालिका गुना द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया। प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने प्रेसवार्ता कर जिले में विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धिया जनकल्याण पहल नवाचार की जानकारी दी।