नबीनगर: धीरी बीघा गांव में नरारी कला थाना की पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर पर चिपकाया इश्तेहार
नरारी कला थाना की पुलिस द्वारा माली थाना क्षेत्र के धीरी बिघा गांव में फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. यह कार्रवाई उसी गांव निवासी रामजी सिंह के घर पर की गई है. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने शनिवार की शाम 4 बजे बताया कि शराब मामले में फरार अभियुक्त रामजी सिंह घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है.