नबीनगर: रेफरल अस्पताल नबीनगर में दिव्यंगता प्रमाण पत्र के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया
रेफरल अस्पताल नबीनगर में दिव्यंगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह 11 बजे से विशेष शिविर लगाया गया. जिसमें 76 बच्चों का निबंधन किया गया. यह शिविर बिहार शिक्षा परियोजना औरंगाबाद एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से तीन से 18 आयु वर्ग के सभी कोटि के नि:शक्त बच्चों का दिव्यंगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया.