नबीनगर: माली थाना के एक गांव में मृतका के परिजनों से मिला राजद का शिष्ट मंडल, मामले में उचित कार्रवाई की मांग की
बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राजद का एक शिष्ट मंडल माली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर 2 बजे पहुंचा. जहां मृतिका के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी. इस शिष्ट मंडल में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, शिवचंद्र राम, विधायक राजेंद्र राम, सतीश चंद्र, पूर्व विधायक समता देवी एवं जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा शामिल थे.