नबीनगर: बसडीहा भुइयां टोली गांव के समीप ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
टंडवा थाना क्षेत्र के बसडीहा भुइयां टोली गांव के समीप ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शुक्रवार की दोपहर 3:00 की है. गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक थाना क्षेत्र के बुधन बीघा गांव निवासी संजीत सिंह है. जिसका इलाज रेफरल अस्पताल नबीनगर में कराया गया.