Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

मोदी सरकार द्वारा सेल का आयोजन चल रहा है सभी देख लो।।

23k views | Ratlam Nagar, Ratlam | Aug 27, 2021

MORE NEWS

🔥 कब पहुंचेगा प्याज़ 30–40 रुपये?
💰 अभी बेचें या रोककर रखें?
🎙️ सुनिए मेरे साफ़ और सीधे विचार।

⚠️ ये केवल मेरे व्यक्तिगत विचार हैं, खरीद-फरोख्त का अंतिम निर्णय अपनी समझ और परिस्थिति के अनुसार लें।

👇 आपकी राय क्या है?
अभी बेचें या रोककर रखें? कमेंट में जरूर बताइए।

📲 अगर जानकारी उपयोगी लगे तो वीडियो को Share करें और ऐसे ही रोज़ाना मंडी अपडेट के लिए Follow करना न भूलें।

#Pyaj #OnionMarket #MandiBhav #RatlamMandi #Kisan Agriculture MandiUpdate OnionPrice Farming

🔥 कब पहुंचेगा प्याज़ 30–40 रुपये? 💰 अभी बेचें या रोककर रखें? 🎙️ सुनिए मेरे साफ़ और सीधे विचार। ⚠️ ये केवल मेरे व्यक्तिगत विचार हैं, खरीद-फरोख्त का अंतिम निर्णय अपनी समझ और परिस्थिति के अनुसार लें। 👇 आपकी राय क्या है? अभी बेचें या रोककर रखें? कमेंट में जरूर बताइए। 📲 अगर जानकारी उपयोगी लगे तो वीडियो को Share करें और ऐसे ही रोज़ाना मंडी अपडेट के लिए Follow करना न भूलें। #Pyaj #OnionMarket #MandiBhav #RatlamMandi #Kisan Agriculture MandiUpdate OnionPrice Farming

Ratlam Nagar, Ratlam | Jul 18, 2026

सीएमएचओ ने दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग की

 रतलाम जिले में दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों को बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं प्रबंधन, 9 माह से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को विटामिन ए का अनुपूरण, बच्चों में हीमोग्लोबिन की जांच कर आयरन फोलिक एसिड की प्रदायगी, कुपोषित बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करने तथा दस्त रोग से बचाव हेतु ओआरएस और जिंक की गोलियों के वितरण संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने कार्यक्रम के संबंध में आयुष्मान आरोग्य मंदिर आड़ापंथ, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुंवरपाड़ा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी का निरीक्षण किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर आड़ापंथ में नवनिर्मित भवन में बिजली, पानी की व्यवस्था करने एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग लेने हेतु डॉ. पीयूष मांगरिया को निर्देशित किया। ग्राम कुंवरपाड़ा में सीएचओ प्रियंका पाटीदार अनुपस्थित पाई गईं। इस संबंध में अभियान के दौरान किसी को भी अवकाश स्वीकृत नहीं करने संबंधी निर्देश दिए गए। एएनएम द्वारा दस्तक अभियान के दौरान सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी में 3 चिकित्सक पदस्थ पाए गए। निरीक्षण के दौरान दो नर्सिंग ऑफिसर का स्थानांतरण होने के कारण केंद्र पर शीघ्र नर्सिंग ऑफिसर की व्यवस्था करने हेतु कहा गया। सीएमएचओ ने प्रसव संबंधी सेवाओं के लिए प्रोटोकॉल आधारित गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीपीएम, जिला क्वालिटी मैनेजर एवं नर्सिंग मेंटर के दल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी का निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार संसाधन एवं अन्य सेवाएं प्रदान की जाएं।

स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान एनवीबीडीसीपी सलाहकार डॉ. प्रमोद प्रजापति तथा डीसीएम श्री कमलेश मुवेल उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

सीएमएचओ ने दस्तक अभियान की मॉनिटरिंग की रतलाम जिले में दस्तक अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा 0 से 5 वर्ष आयु समूह के बच्चों को बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं प्रबंधन, 9 माह से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को विटामिन ए का अनुपूरण, बच्चों में हीमोग्लोबिन की जांच कर आयरन फोलिक एसिड की प्रदायगी, कुपोषित बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करने तथा दस्त रोग से बचाव हेतु ओआरएस और जिंक की गोलियों के वितरण संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने कार्यक्रम के संबंध में आयुष्मान आरोग्य मंदिर आड़ापंथ, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुंवरपाड़ा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी का निरीक्षण किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर आड़ापंथ में नवनिर्मित भवन में बिजली, पानी की व्यवस्था करने एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग लेने हेतु डॉ. पीयूष मांगरिया को निर्देशित किया। ग्राम कुंवरपाड़ा में सीएचओ प्रियंका पाटीदार अनुपस्थित पाई गईं। इस संबंध में अभियान के दौरान किसी को भी अवकाश स्वीकृत नहीं करने संबंधी निर्देश दिए गए। एएनएम द्वारा दस्तक अभियान के दौरान सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी में 3 चिकित्सक पदस्थ पाए गए। निरीक्षण के दौरान दो नर्सिंग ऑफिसर का स्थानांतरण होने के कारण केंद्र पर शीघ्र नर्सिंग ऑफिसर की व्यवस्था करने हेतु कहा गया। सीएमएचओ ने प्रसव संबंधी सेवाओं के लिए प्रोटोकॉल आधारित गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीपीएम, जिला क्वालिटी मैनेजर एवं नर्सिंग मेंटर के दल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी का निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार संसाधन एवं अन्य सेवाएं प्रदान की जाएं। स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान एनवीबीडीसीपी सलाहकार डॉ. प्रमोद प्रजापति तथा डीसीएम श्री कमलेश मुवेल उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

सफलता की कहानी

मीराबाई की आंखों को नई रोशनी मिली

जिला चिकित्सालय रतलाम में आंखों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न

सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में नेत्र रोग इकाई द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रीमती मीराबाई पति गौतम, उम्र 85 वर्ष, निवासी खजूरी रावत पाड़ा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) पिछले छह माह से नेत्र रोग से पीड़ित थीं।  उपचार के लिए कई अस्पतालों में प्रयास किए गए, लेकिन मोतियाबिंद पका होने तथा ग्लूकोमा के दर्द के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था।

मीराबाई के परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रतलाम के नेत्र रोग विभाग में लाया गया, जहां परीक्षण के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. गुप्ता एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया रावत ने उनके जटिल ऑपरेशन का जिम्मा लिया। जिला चिकित्सालय रतलाम की नेत्र रोग इकाई के चिकित्सकों एवं नर्सिंग ऑफिसरों की टीम ने 11 जुलाई को उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। उपचार के बाद 12 जुलाई को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  
ऑपरेशन के बाद मीराबाई पूरी तरह से देख सकती है।श्रीमती मीराबाई एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए अस्पताल के चिकित्सकों एवं नर्सिंग ऑफिसरों को धन्यवाद दिया । सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा ने जिला चिकित्सालय रतलाम की नेत्र रोग इकाई की टीम को इस सफल कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
#JanSampark #ratlam

सफलता की कहानी मीराबाई की आंखों को नई रोशनी मिली जिला चिकित्सालय रतलाम में आंखों का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न सिविल सर्जन डॉ. ए.पी. सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय रतलाम में नेत्र रोग इकाई द्वारा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रीमती मीराबाई पति गौतम, उम्र 85 वर्ष, निवासी खजूरी रावत पाड़ा, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) पिछले छह माह से नेत्र रोग से पीड़ित थीं। उपचार के लिए कई अस्पतालों में प्रयास किए गए, लेकिन मोतियाबिंद पका होने तथा ग्लूकोमा के दर्द के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। मीराबाई के परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रतलाम के नेत्र रोग विभाग में लाया गया, जहां परीक्षण के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. गुप्ता एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनिया रावत ने उनके जटिल ऑपरेशन का जिम्मा लिया। जिला चिकित्सालय रतलाम की नेत्र रोग इकाई के चिकित्सकों एवं नर्सिंग ऑफिसरों की टीम ने 11 जुलाई को उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। उपचार के बाद 12 जुलाई को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद मीराबाई पूरी तरह से देख सकती है।श्रीमती मीराबाई एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए अस्पताल के चिकित्सकों एवं नर्सिंग ऑफिसरों को धन्यवाद दिया । सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा ने जिला चिकित्सालय रतलाम की नेत्र रोग इकाई की टीम को इस सफल कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 के तहत जावरा में विजन डॉक्यूमेंट संबंधी बैठक आयोजित

 समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 के अंतर्गत जिला विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए जाने के संबंध में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय विधानसभा क्षेत्र जावरा एवं एसडीएम जावरा द्वारा नगर पालिका परिषद हॉल में  उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उक्त संबंध में विधानसभा क्षेत्र जावरा 222 को आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करने की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के जीवन-यापन, मूलभूत सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, रोजगारपरक, गतिविधियों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का समग्र आकलन किया जाकर विभिन्न परियोजनाओं प्रस्ताव व सुझाव आमंत्रित किए गए है। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिरत और स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत से चर्चा की गई है।

नगर पालिका सीएमओ द्वारा ऑडिटोरियम, हाई टेक ई-लायब्रेररी, मल्टी स्टोरी मार्केट पार्किंग, सोलर डिपेंडेट यूएलबी एण्ड स्ट्रीट लाईट, गीता भवन, इन्डोर आउटडोर स्टेडियम, विभिन्न प्रकार की सड़क चोड़ीकरण कार्य, न्यू हाईटेक बस स्टेण्ड, सीटी बायपास आदि परियोजनाओं के प्रस्ताव विजन 2047 हेतु बैठक में प्रस्तुत किए।

विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी जावरा को पेयजल, पार्किंग, सीवरेज, कचरा निष्पादन, फ्लायओवर (पिपलौदा चौराहा, भीमाखेड़ी फाटक, लुहारी रेल्वे फाटक क्रासिंग) आदि विभिन्न आगामी विजन 2047 हेतु आगामी एवं प्रगतिरत परियोजनाओं को अतिशीघ्र क्रियान्वयन करने हेतु निर्देश दिए गए है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रूकमणी हेमराज हाडा, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती अलका हरिओम पाटीदार, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्री युसूफ कड़पा आदि अन्य जनप्रतिनिधि के साथ समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 के तहत जावरा में विजन डॉक्यूमेंट संबंधी बैठक आयोजित समृद्ध मध्यप्रदेश 2047 के अंतर्गत जिला विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए जाने के संबंध में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय विधानसभा क्षेत्र जावरा एवं एसडीएम जावरा द्वारा नगर पालिका परिषद हॉल में उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उक्त संबंध में विधानसभा क्षेत्र जावरा 222 को आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करने की दृष्टि से विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के जीवन-यापन, मूलभूत सेवाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना, रोजगारपरक, गतिविधियों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का समग्र आकलन किया जाकर विभिन्न परियोजनाओं प्रस्ताव व सुझाव आमंत्रित किए गए है। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिरत और स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत से चर्चा की गई है। नगर पालिका सीएमओ द्वारा ऑडिटोरियम, हाई टेक ई-लायब्रेररी, मल्टी स्टोरी मार्केट पार्किंग, सोलर डिपेंडेट यूएलबी एण्ड स्ट्रीट लाईट, गीता भवन, इन्डोर आउटडोर स्टेडियम, विभिन्न प्रकार की सड़क चोड़ीकरण कार्य, न्यू हाईटेक बस स्टेण्ड, सीटी बायपास आदि परियोजनाओं के प्रस्ताव विजन 2047 हेतु बैठक में प्रस्तुत किए। विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी जावरा को पेयजल, पार्किंग, सीवरेज, कचरा निष्पादन, फ्लायओवर (पिपलौदा चौराहा, भीमाखेड़ी फाटक, लुहारी रेल्वे फाटक क्रासिंग) आदि विभिन्न आगामी विजन 2047 हेतु आगामी एवं प्रगतिरत परियोजनाओं को अतिशीघ्र क्रियान्वयन करने हेतु निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चन्द्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रूकमणी हेमराज हाडा, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती अलका हरिओम पाटीदार, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष श्री युसूफ कड़पा आदि अन्य जनप्रतिनिधि के साथ समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

संध्याकालीन शिविरों के दूसरे दिन 21 शिकायतें में से 7 का हुआ मौके पर ही निराकरण

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की समस्त 8 नगरीय निकायों में शुक्रवार को संध्याकालीन वार्ड स्तरीय शिविरों के द्वितीय चरण के दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित किए गए।

पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा बताया गया कि नगर पालिका जावरा के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 तथा जिले की सातों नगर परिषदों के वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। शिविरों में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।

प्राप्त शिकायतों में 8 शिकायतें पेयजल से संबंधित थीं, जिनमें से 1 शिकायत का तत्काल निराकरण किया गया। 9 शिकायतें स्वच्छता संबंधी थीं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 4 शिकायतें निर्माण कार्यों से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए।

शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है।
#JanSampark #ratlam

संध्याकालीन शिविरों के दूसरे दिन 21 शिकायतें में से 7 का हुआ मौके पर ही निराकरण कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले की समस्त 8 नगरीय निकायों में शुक्रवार को संध्याकालीन वार्ड स्तरीय शिविरों के द्वितीय चरण के दूसरे दिन जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित किए गए। पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा बताया गया कि नगर पालिका जावरा के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 तथा जिले की सातों नगर परिषदों के वार्ड क्रमांक 3 में आयोजित शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। शिविरों में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। प्राप्त शिकायतों में 8 शिकायतें पेयजल से संबंधित थीं, जिनमें से 1 शिकायत का तत्काल निराकरण किया गया। 9 शिकायतें स्वच्छता संबंधी थीं, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त 4 शिकायतें निर्माण कार्यों से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना तथा नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना है। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026