कोईलवर: मोखलिसा मोड पर शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, ब्रेथ एनालाइजर जांच में पुष्टि के बाद भेजा गया जेल
बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गीधा थाना पुलिस ने शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद रविवार की दोपहर 2:00 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उक्त आटे की जानकारी गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने दी