बैराड़: गोवर्धन पुलिस ने आबकारी एक्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में अबैध शराब के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन थाना पुलिस ने कल 100 लीटर कच्ची शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जहा पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर से आरोपी शंकर बंजारा को बैराड़ से गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर 2 बजे न्यायालय पेश किया है।