दिनांक 20.02.2026 को ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट कोडरमा की टीम ने प्लेटफार्म 04/05 पर एक लावारिस काला पिट्ठू बैग बरामद किया। जांच में 750-750 मि.ली. की 2 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड व 2 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की मिली। कुल 3000 मि.ली. शराब (कीमत ₹4080) जब्त कर उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द करने की कार्रवाई की गई।