गुरूर: शासकीय माध्यमिक शाला बढ़भूम मे 29 नग पेड़ों की हुई अवैध कटाई, निरीक्षण के बाद BEO ने FIR दर्ज करने TI को लिखा पत्र
Gurur, Balod | Jul 5, 2026 पेड़ों की अवैध तरीके से कटाई के लिए वन विभाग, राजस्व विभाग या किसी सक्षम अधिकारी से कोई अनुमति नही ली गई थी। बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच कर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच मे यह तथ्य सामने आया कि 23 अप्रैल 2026 को शाला विकास समिति की एक बैठक आयोजित की गई थी।