बडोनी: कमरारी में पराली जलाने पर किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Badoni, Datia | Apr 17, 2025 कलेक्टर संदीप कुमार माकिन आदेशानुसार ग्रामीण/शहरी परिक्षेत्र में पराली जलाने से होने वाली दुर्घटना को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है। ग्राम कमरारी निवासी सोवरन सिंह यादव द्वारा अपने खेत की नरवाई में आग लगाई गई थी। उक्त आशय का प्रतिवेदन पटवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर के आदेशानुसार कृषक पर एफ आई आर दर्ज की गई है.