बडोनी: ग्राम जनकपुर में महिला के साथ ससुर ने की छेड़छाड़ और मारपीट, बसई पुलिस ने मामला दर्ज किया
Badoni, Datia | Apr 20, 2025 ग्राम जनकपुर पर रिश्तों को शर्मसार करने के मामला सामने आया है। यहां पर एक कलयुगी व्यक्ति ने अपने ही बेटे की पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट कर डाली। बसई पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुर पर मामला दर्ज किया है। रविवार की सुबह 09 बजे बसई पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय पीड़िता महिला जब घर पर अकेली थी। तभी उसके ससुर ने उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ कर दी मारपीट की।