बडोनी: ग्राम मुरिया में हार्वेस्टर की चपेट में आने से वृद्ध की झाँसी के मेडिकल कॉलेज में मौत
Badoni, Datia | Apr 18, 2025 ग्राम मुरिया में खेत पर काम करते समय हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध की झाँसी के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसको लेकर पुलिस ने हार्वेस्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर 01 बजे सरसई पुलिस ने बताया कि मृतक वृद्ध रमाकांत पुत्र आत्माराम भार्गव मुरिया में खेत में अपनी गेहूं की फसल की कतराई करावा रहा था।