बडोनी: ग्राम हिनोतिया के डंगराकुआँ मौजे में लगी आग में जलकर ख़ाक हुई क़रीब 200 बीघा में लगी गेहूं की फसल, लाखों का हुआ नुक़सान
Badoni, Datia | Apr 19, 2025 ग्राम हिनोतिया के डंगराकुआँ के मोजा के लगभग 200 बीघा के खेत में गेंहू की फसल में आग लगने से फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होना बताया हुआ है। शनिवार की शाम 04 बजे किसानों ने बताया कि जब हार्वेस्टर से फसल काटी जा रही थी, तभी अचानक आग लग गई। देखते पूरे खेत मे खड़ी गेंहू की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।