गया टाउन सीडी ब्लॉक: परसावां में दबंगई और अवैध निर्माण, राज्य सरकार की योजना में पद का दुरुपयोग, DM को शिकायत
गयाजी जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के चपरदह गांव निवासी सुबोध कुमार ने अपनी परसावां स्थित पैतृक जमीन पर अपने पद का दुरुपयोग और दबंगई के बल पर अवैध निर्माण कराए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने आज मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को आवेदन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इसकी जानकारी आज दिनांक 28 अप्रैल मंगलवार कि शाम 6 बजे दी गई है।