चैनपुर: चैनपुर और कटकाही में उत्पाद विभाग ने की छापेमारी, 37 लीटर अवैध शराब जब्त
Chainpur, Gumla | Aug 27, 2026 उपायुक्त गुमला के निर्देश पर चलाए जा रहे उत्पाद छापेमारी सह तलाशी अभियान के तहत गुरुवार को उत्पाद विभाग की टीम ने चैनपुर और कटकाही में कार्रवाई की। प्रभारी अवर निरीक्षक उत्पाद विकास कुमार निराला के नेतृत्व में अधीनस्थ सशस्त्र बल के सहयोग से चैनपुर थाना क्षेत्र के शिशु मंदिर गली, खास चैनपुर और कटकाही में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान टीम ने