ब्यौहारी: मार्कशीट दिलाने के नाम पर ठगी, छात्रों ने थाने में की शिकायत दर्ज कराई
ब्योहारी के शासकीय कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र पर आरोप है कि उसने विश्वविद्यालय में पहुंच बताकर छात्राओं से पैसे लेकर पास कराने का झांसा दिया। पीड़िता ने नगद और ऑनलाइन पैसे देने की बात कही, लेकिन न रिजल्ट मिला न रकम लौटी, पुलिस से शिकायत हुई है मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह 9 बजे से जांच शुरू की है।