लालगंज: हलिया की विंध्य भारत गैस एजेंसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, 10 टीमों से गैस डिलीवरी का कराया सत्यापन
हलिया कस्बा स्थित विंध्य भारत गैस एजेंसी पर सोमवार दोपहर बाद करीब 3:00 बजे उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 10 लोगों की टीम से गैस डिलीवरी का दूरभाष से गैस मिलने की जानकारी ली। वही शादी के लिए आदेश के बाद कमर्शियल गैस न मिलने की शिकायत पर एसडीएम महेंद्र सिंह ने बात कर जल्द गैस उपलब्ध कराने को कहा।