बबेरू: गुजेनी गांव में खेतों से घर जा रहे किसान के पैर में जहरीले सर्प ने काटा, सीएचसी बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | Aug 22, 2026 मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव के रहने वाले रमेश प्रसाद पुत्र रामकिशोर 50 वर्ष, आज खेतो की तरफ अपने मवेशियों को चराने के लिए गए थे, शाम करीब 7 बजे खेतो से घर जाते समय रास्ते मे पैर पर जहरीले सर्प ने काट लिया जिसकी हालत गंभीर होने लगी, जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उपचार किया जा रहा है।