BREAKING: #CM सम्राट चौधरी जी ने आज गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विभिन्न प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने नवगछिया राघोपुर दियारा, कोसी-गंगा संगम क्षेत्र, बेगूसराय एवं बख्तियारपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया. CM पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता के बाद फरक्का बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं.
हवाई सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री जी ने भागलपुर एयरपोर्ट पर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बाढ़ की स्थिति, जलस्तर, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने, आवश्यक मरम्मती कार्य अविलंब कराने, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए.
#viralreels #fbreels #foryouシ #reels #BreakingNews #Supaul #photo #flood #bihar #trending Samrat Choudhary Niraj Kumar Singh Breaking News Supaul NEWS7
#Waterresourcesdepartment
#Bhagalpur
#Floodmanagment
@samratchaudhary
@Vijaykumarchoudhary
@iprdbihar