शाहजहांपुर: रोजा थाना क्षेत्र में देर रात बोलेरो और पिकअप की हुई टक्कर, एक की मौत व 6 घायल
शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में अत्सलिया रेलवे फटक ओवर ब्रिज के पास बीती देर रात लखनऊ से कैंची धाम जा रहे बोलेरो सवार लोगों की पिकअप से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बोलोरो सवारी युवक की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रोजा थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।