शाहजहांपुर: एसपी के निर्देश पर रोजा थाने में प्रभारी निरीक्षक ने सुनी लोगों की समस्याएँ, प्राप्त 5 शिकायतों में से 2 का हुआ निस्तारण
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार आज रोजा थाने में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुई पांच शिकायतों में दो के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज थाना पर हुई जनसुनवाई में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई जिम दो के निस्तारण के साथ शेष शिकायतों की जांच करवारकर कार्रवाई की जाएगी।