राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर गिरिश कुमार मिश्रा ने टीएल बैठक में दो अधिकारियों को नोटिस दिए
राजगढ़ कलेक्टर गिरिश कुमार मिश्रा ने बुधवार को शाम 5 बजे करीब राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में टीएल बैठक को सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों की लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्टर ने लापरवाही बरतने पर नायाब तहसीलदार कालीपीठ व नापतौल अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।