मिर्ज़ापुर: मंडली अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी
जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन गुरुवार को जब मंडली अस्पताल में पहुंची तो काफी देर तक कोई भी अस्पताल का अधिकारी ना आने पर डीएम अकेले ही अपने दलबल के साथ निरीक्षण करने लगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइकिल स्टैंड को हिदायत दी की साइकिल का एक भी रुपया ना लिया जाए। और स्टैंड एक साइड बनाया जाए वही एक डॉक्टर द्वारा एक मरीज को बाहर की दवा लिखने पर नाराजगी जाहिर की।