मिर्ज़ापुर: बिजली विभाग के एसडीओ के नेतृत्व में मकरीखोह मोहल्ले में की गई छापेमारी, उपभोक्ताओं में हड़कंप
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मकरीखोह में बिजली विभाग के एसडीओ दीपक पटेल के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह छापेमारी की गई। जानकारी होते ही उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। एसडीओ दीपक पटेल ने बताया कि लगातार जानकारी मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली जलाई जा रही है। इसके लिए कैंप भी लगाया गया था, जो लोग बिजली कनेक्शन लेंगे उनको दिया जाएगा। अन्य पर कारवाई करेंगे।