मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के बजहा गांव पहुंचा सपा का 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, कहा- हत्यारे को दिलाएंगे कड़ी सजा
कछवा थाना क्षेत्र के बजहा गांव में मृतक किशोर आशु के परिजनों से मिलने सपा का 24 सदस्यी प्रतिनिधित्व मंडल पहुंचा। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने एसपी से वार्ता किया। उन्होंने बताया कि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिलाध्यक्ष ने हत्यारे को कड़ी सजा दीवाने और परिवार का हर संभव मदद का करने का भरोसा दिलाया।