बगोदर: जीटी रोड घाघरा मोड़ के पास कार ने वृद्ध महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड घाघरा मोड के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने गुरुवार की शाम साढे सात बजे वृद्ध महिला को अपनी चपेट में ले लिया।घटना से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला बगोदर थाना औंरा पंचायत के दामा गांव के रहने वाली है।घटना की सुचना मिलने पर बगोदर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।