बगोदर: बगोदर के शिक्षक की पहल से कुंभ मेले में बिछड़े ओडिशा के व्यक्ति परिजनों से मिले
सोशल मीडिया ने बिछड़े व्यक्ति को उसके परिवार से मिलाया।दरअसल उडीसा सुंदरगढ के दूर्गा चरण सिंह कुंभ मेला में बिछड गया था और वह बिछड कर गिरिडीह के सरिया प्रखंड के कपिलो गांव पहुंच गया था,जहां नौ महीने से कपिलो के यमुना भुइंया के घर रह रहा था। वही दुर्गा चरण रोज इधर-उधर भटकने के रात में यमुना भुइंया के घर में रहता था।