सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के बंधौली गांव में नोटिस तामील करने गए पुलिसकर्मी के साथ दबंग व्यक्ति ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के बंधौली गांव में न्यायालय उप जिला अधिकारी सरीला के यहां से जारी हुए नोटिस को तामील करने के लिए पहुंचे चिकासी थाना के एक मुख्य आरक्षी के साथ गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए मुख्य आरक्षी को खींचकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा पुलिसकर्मी का चश्मा भी तोड़ डाला साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे डाली।