लोहरदगा: लोहरदगा में आजसू पार्टी ने जातीय जनगणना के फैसले का स्वागत किया, इसे सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया
आजसू पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने की घोषणा का स्वागत किया है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर लोहरदगा के गुदरी बाजार स्थित मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में रविवार दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा कि आजसू पार्टी शुरू से ही जातीय जनगणना की वकालत करती रही है।