लोहरदगा: अंबेडकर नगर में भाजपा ने जनसंपर्क के ज़रिए कांग्रेस पर साधा निशाना, सम्मान और संविधान को लेकर घेरा
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें समर्पित सम्मान के भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा देशभर में चलाए जा रहे अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे लोहरदगा में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।