लोहरदगा: न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी ने मंडल कारा का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना की
झारखंड उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी ने शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे लोहरदगा मंडल कारा का निरीक्षण किया। उनके साथ झालसा, रांची की सचिव सदस्य रंजना अस्थाना भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में अनुशासन, स्वच्छता और सुधारात्मक गतिविधियों को देखकर उन्होंने जेल प्रशासन की सराहना की।