लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती के द्वारा 151वां स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, 36 लोगों ने कराई जांच
चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती के तत्वावधान में 151वें सप्ताहिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार सुबह 7:30 बजे से किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल एवं सह सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।