लोहरदगा: मसमानो में जहरीली शराब पीने से तीन लोग गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती
जानकारी अनुसार भंडरा थाना क्षेत्र के मसमानो निवासी तीन युवक ललिंदर उरांव,आयुष उरांव और शिवलाल उरांव ने शराब पी थी। शराब मिलावटी होने के कारण शराब पीने के पश्चात तीनों युवक गंभीर हो गए थे । जब उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज बाद शनिवार शाम 7:00 बजे छुट्टी दे दिया गया है।