लोहरदगा: लोहरदगा साइडिंग चालू करने की मांग को लेकर श्रमिकों ने हिण्डालको गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया
झारखंड बॉक्साइट श्रमिक संघ के नेतृत्व में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे लोहरदगा साइडिंग को पुनः चालू करने की मांग को लेकर श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन साइडिंग से शुरू होकर रोपवे को बंद करते हुए बाबा मठ होते हुए हिण्डालको गेट तक पहुंचा, जहाँ गेट को जाम कर दिया गया।