चूरू: उस्मानाबाद कॉलोनी में बारिश के बाद धराशायी हुआ एक घर, मलबे में दबा घरेलू सामान
Churu, Churu | Aug 15, 2024 चूरू शहर के उस्मानाबाद कॉलोनी में बारिश के बाद गुरुवार शाम एक घर धराशाई हो गया। हादसे में घरेलू सामान आदि मलबे में दब गया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नही है। उस्मानाबाद कॉलोनी के एडवोकेट आरिफ ने बताया कि यह घर चांद मोहम्मद का है। परिवार के लोग जयपुर गये हुए थे और चांद मोहम्मद अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर वाले कमरे में बैठा हुआ था।