चूरू: स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने किया ध्वजारोहण
Churu, Churu | Aug 15, 2024 चूरू जिलामुख्यालय के पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मुख्य समारोह में जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जिला कलक्टर सत्यानी ने परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली।