चूरू: ढाणी मुनीमजी के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई पिकअप, 9 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Aug 15, 2024 चूरू के गांव ढाणी मुनीमजी के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप दीवार से टकरा गई। हादसे में गांव भोलूसर व ढाणी मुनीम जी के 9 लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिग स्टाफ ने घायलों का ईलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चोकी पुलिस भी एमरजेंसी वार्ड पहुंची।