चूरू: पुलिस अधीक्षक जय यादव ने अपने कार्यालय में 50 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
Churu, Churu | Aug 15, 2024 पुलिस का हौसला बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक जय यादव की ओर से लगातार नवाचार किया जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर एसपी जय यादव ने जिले के 50 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि पिछले 4 महीनों में जिले की विभिन्न स्थानों में तैनात पुलिसकर्मियों ने एनडीपीएस एक्ट और मोस्ट वांटेड आरोपियों पर सराहनीय कार्रवाई की है।