ढीमरखेड़ा: "मानवता की मिसाल: उमरियापान पुलिस ने 95 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित पहुंचाया घर"
कटनी जिले के उमरियापान थाना पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। तेज धूप में सड़क पर भटक रहे 95 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग रामचरण बर्मन को पुलिस ने सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। उन्हें पानी और जलपान कराने के बाद परिजनों से संपर्क कर सकुशल उनके गांव बरौदा पहुंचाया गया। परिजनों ने उमरियापान पुलिस का आभार जताया।