जांजगीर: जांजगीर-चांपा में पुलिस ने जुआरियों पर की कार्रवाई, दो जगहों से 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मुलमुला और बलौदा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल ₹17,520 नगद, 52-52 पत्ती ताश की गड्डियां और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है।