बहराइच के पयागपुर में चलती कार बनी आग का गोला! धू-धू कर जली गाड़ी, चालक ने कूदकर बचाई जान!
चलती कार में अचानक लगी आग से इलाके में मचा हड़कंप! गोपारा गांव से परसिया आलम जा रहे सर्वेश मिश्र की कार से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार के अगले हिस्से से आग की भीषण लपटें उठने लगीं।
आग की लपटें देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। घटना देखकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि चालक की जान बच गई, लेकिन कार जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।