जैतहरी: मोजर बेयर पावर प्लांट में निक्षय शिविर, 148 श्रमिकों की टीबी स्क्रीनिंग
जैतहरी। मोजर बेयर पावर प्लांट में आयोजित निक्षय शिविर में 148 श्रमिकों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। टीबी के संभावित मरीजों की जांच के लिए 50 बलगम के नमूने लिए गए। साथ ही श्रमिकों का ब्लड प्रेशर और शुगर भी जांचा गया तथा टीबी के लक्षण, जांच और उपचार की जानकारी दी गई।